मुंबई

“एक नहीं, हजारों की हो जाती तड़प-तड़प कर मौत” मुहर्रम की सवारी में शख्स बाँट रहा था पेनकिलर और फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 39 साल के सलमान सैयद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को पेनकिलर यानी दर्द की दवा बताकर जहरीली गोलियां बांट रहा था। पुलिस के मुताबिक़, इन गोलियों को खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घर से मिली हजारों कैप्सूल और चूहे मारने की दवा

मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी में करीब 14,900 तैयार कैप्सूल और लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने का जहर) बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने हर कैप्सूल में लगभग एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड मिलाया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन तरीके से 30 हजार खाली कैप्सूल और 100 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगाया था।

‘लोन वुल्फ अटैक’ के एंगल से जांच

पुलिस इस मामले की जांच संभावित ‘लोन वुल्फ अटैक’ के एंगल से भी कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले वर्ष ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसका मकसद क्या था और क्या उसका किसी आतंकी संगठन से तो कोई संबंध है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शुरुआत में गोलियों को आम दर्द निवारक कैप्सूल बताया था, लेकिन जांच में यह जहर निकला। अधिकारियों के मुताबिक़, अगर ये जहरीली गोलियां बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जातीं, तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

What's your reaction?

Related Posts

पत्नी की …. इस हरकत से परेशान युवक ने की चार बच्चों की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ…

1 of 3