मुंबई

फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा के बहाने बुलाया, फिर किया रेप…बॉलीवुड एक्ट्रेस से दुष्कर्म करने वाला फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार

मुंबई:- वर्षीय नवोदित अभिनेत्री द्वारा बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाए जाने के बाद बॉलीवुड फिल्म निर्माता शकील नूरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 73 वर्षीय आरोपी को शनिवार को मुंबई से 200 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित हिल स्टेशन महाबलेश्वर में उसके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। नूरानी ने गोविंदा की ‘जोरू का गुलाम’ (2000) और सुनील शेट्टी की ‘बड़े दिलवाला’ (1999) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

गर्भपात कराने का भी आरोप

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नूरानी ने पिछले चार सालों में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि आरोपी ने आने वाली फिल्म की पटकथा पर चर्चा करने के बहाने उसे मलवानी इलाके स्थित अपने घर बुलाया था। वहां कथित तौर पर उसने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका यौन शोषण किया।

रेप के बाद वीडियो दिखाकर दी धमकी

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो नूरानी ने उसे अपने मोबाइल फोन में एक निजी वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की या परिवार को इस बारे में बताया तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा।

वीडियो का इस्तेमाल कर धमकाया और कई बार रेप किया

पुलिस अधिकारी ने अभिनेत्री की करीब 40 दिन पहले दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित वीडियो का इस्तेमाल कर उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां दीं और जहर भी दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला स्थित उसके बेटे के घर की भी तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पुलिस ने फार्महाउस से दबोचा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर आखिरकार उसे महाबलेश्वर स्थित उसके फार्महाउस से पकड़ा गया। शनिवार को उसे मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 64(2)(एम) (बलात्कार), 123 (जहर या हानिकारक पदार्थ के जरिए चोट पहुंचाना), 88 (गर्भपात कराना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts

ट्रेन में इस एक्ट्रेस ने उतार दिए अपने कपड़े, फिर रेजर ब्लेड लेकर करने लगी ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : अरावली एक्सप्रेस में रिजर्व्ड सीट को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप…

भीख मांगता नजर आया सबसे अमीर विधायक, सड़कों पर खाया खाना, जानें क्यों उठाना पड़ा ये कदम, वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई : महाराष्ट्र के घाटकोपर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,…

फाइव स्टार होटल में नाबालिग छात्र से संबंध बनाती थी शिक्षिका, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

मुंबई : मुंबई की एक शिक्षिका पर एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।…

1 of 4