मुंबई

Sex Racket : होटल में चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, डिमांड पर घंटों के हिसाब से होती थी बुकिंग लड़कियां, ग्राहक से लेते थे इतने रुपए

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला लंबे समय से होटलों और लॉज में युवतियों को सप्लाई कर सेक्स रैकेट चला रही थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी वेस्ट के एक होटल में छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान डमी कस्टमर बनकर पूरे गिरोह को पकड़ने की रणनीति तैयार की, जिसके तहत महिला सरगना को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहा था रैकेट

पुलिस जांच में सामने आया कि अंबरनाथ निवासी अलमेलु पटेल उर्फ ज्योति मधु कांबले ऑनलाइन माध्यम से यह सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। वह सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और फिर लड़कियों को विभिन्न गेस्ट हाउस, लॉज और होटलों में भेजकर मोटी रकम वसूलती थी। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की और ज्योति से डमी कस्टमर बनकर संपर्क किया। योजना के अनुसार, ज्योति जैसे ही अंधेरी वेस्ट स्थित जेपी रोड के एक होटल में चार युवतियों के साथ पहुंची और पैसों का लेन-देन करने लगी, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा।

20 से 25 वर्ष की चार महिलाएं रेस्क्यू

पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिलाओं की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी ज्योति लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और रैकेट कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ था। वर्सोवा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(3) और पीआईटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सहमति मायने नहीं रखती नाबालिग के प्राइवेट पार्ट को छूना भी रेप

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने पॉक्सो मामलों में अहम फैसला सुनाते हुए…

फाइव स्टार होटल में नाबालिग छात्र से संबंध बनाती थी शिक्षिका, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

मुंबई : मुंबई की एक शिक्षिका पर एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।…

Rape Case : ‘क्लास में छात्रा के स्तन दबाता था शिक्षक’ दोषी साबित होने के बाद कोर्ट ने दे दी जमानत, कही ये बड़ी बात

मुंबई : नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने…

पत्नी की …. इस हरकत से परेशान युवक ने की चार बच्चों की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ…