समाचार

Breaking : ना बारिश.. ना कोई आपदा.. फिर भी कल बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेजों में भी अवकाश का ऐलान, जानिए क्या है वजह?

इम्फाल/शिलांग : मणिपुर और मेघालय की सरकारों ने छात्रों को फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल का लुत्फ उठाने का मौका देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में गत विजेता अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा।

मणिपुर के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे।’’ आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को प्रातः 12:30 बजे (रात्रि 12:30 बजे) होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का राज्यभर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें, इसी उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।

विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब पूरे राज्य में विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैचों के लाइव प्रसारण के लिए शिलांग के एक पार्किंग स्थल के अलावा जोवाई और तुरा में स्थापित ‘सीएम फैन पार्क’ को फुटबॉल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेघालय में फुटबॉल के इस उत्सव को वैश्विक पहचान भी मिली, जब हाल ही में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राज्य में फुटबॉल के प्रति लोगों के उत्साह की सराहना की।

संगमा ने जारी किया वीडियो संदेश

मुख्यमंत्री संगमा ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों सहित राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रखने का फैसला लिया है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों का जुनून और जीवनशैली का हिस्सा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए युवाओं को इस बहुप्रतीक्षित फाइनल का पूरा आनंद लेने का अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ‘सीएम फैन पार्क’ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया, जहां हजारों फुटबॉल प्रेमी एक साथ विश्व कप मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशंसकों को रोमांचक फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के लाखों पेंधनधारकों को बड़ी राहत अब नहीं लेनी पड़ेगी सरकार से इजाजत, ख़त्म हुई अनुमति की अनिवार्यता

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर से जुड़े पेंशनर्स और उनके परिवारों…

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन! इतने मरीजों में RF.5 वैरिएंट की पुष्टि, जानिए कितना खतरनाक है ये?

अमरावती : आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा है कि राज्य…

Petrol Pump Closed : आम आदमी के लिए जरूरी खबर …. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, इस वजह से यहां की सरकार ने लाई रोक

मास्को : रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए…

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

School Holiday : स्कूली बच्चों की हो गई मौज! अब 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तापमान बढ़ने…

1 of 4