Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG News : कुएं से रेस्क्यू किए गए भालू ने तीन लोगों पर किया हमला, 14 वर्षीय किशोर गंभीर

बैकुंठपुर : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम च्यूल में शनिवार को कुएं में गिरे एक भालू का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। हालांकि, बाहर निकलते ही भालू बेकाबू हो गया और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम च्यूल निवासी राकेश के घर स्थित कुएं में एक भालू गिर गया था। ग्रामीणों ने जब कुएं में भालू को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही जनकपुर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने कुएं में सीढ़ी डालकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जैसे ही भालू बाहर आया, वह घबराकर भीड़ की ओर दौड़ पड़ा और तीन लोगों पर हमला कर दिया।

हमले में प्रदीप सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मुन्नी बाई (50) और बाल कुमारी (65) को हल्की चोटें आईं। दोनों का उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने लोगों से जंगल से लगे क्षेत्रों में सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

1 of 3