Uttar Pradesh

‘शारीरिक संबंध बनाने से मना करता है हसबैंड’ महिला ने पुलिस के सामने खोली डॉक्टर पति की पोल, बोली- सुहागरात के दिन भी नहीं

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गोला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति शारीरिक रूप से संबंध बनाने में असमर्थ हैं और इस बात को छिपाकर उससे शादी की गई। साथ ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को खजनी क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी, जो पेशे से पशु चिकित्सक है। 26 अप्रैल को विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति का व्यवहार असामान्य रहा। आरोप है कि पति शादी के बाद से ही बहाने बनाकर अलग कमरे या छत पर सोने चला जाता था और पिछले डेढ़ साल में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। महिला का कहना है कि सुहागरात के दिन भी पति कमरे में नहीं आए और अगले दिन किसी केस का बहाना बनाया। बाद में उसके बैग में रखी दवाइयों से उसे जानकारी मिली कि पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है और उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि यह सच्चाई छिपाकर परिवार वालों ने शादी कराई।

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि उसके पिता ने डॉक्टर जानकर शादी की थी और दहेज में करीब 15 लाख रुपये नकद व कीमती सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले कार की मांग करते थे। जब उसने पति की बीमारी की बात मायके वालों को बताई तो ससुराल पक्ष ने नाराज होकर उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया।पीड़िता के भाई की तहरीर पर गोला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में गोला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को घर से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

1 of 30