सोशल मीडिया

Viral Video : स्कूल में बच्चों के सामने ही ऐसा काम कर रही थी मैडम, तेल भी खुद ही लाती थी साथ, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

बुलंदशहर : शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए देश और राज्य की सरकारें पूरी कोशिश कर रही है और कई तरह की योजनाएं चला रही है ताकि हर वर्ग के लोगों को शिक्षा मिल सके। लेकिन​ शिक्षा विभाग के ही कर्मचारी ही सरकार के सपनों को चकनाचूर करने में लगे हुए हैं। ड्यूटी के दौरान लापरवाही का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है, जहां प्रायमरी स्कूल की शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षिका कक्षा में मोबाइल फोन पर क्‍लासिकल गाना बजाते और सिर की मालिश कराती हुईं नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि क्लास में चंपी करने वाली शिक्षिका का नाम संगीता मिश्रा है और वह प्राथमिक विद्यालय मूंडाखेड़ा में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि जब अभिभावक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो शिक्षिका ने उनसे गाली-गलौज की और उन्हें छड़ी से पीटा।

इस घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। वीडियो वायरल होने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए संगीता मिश्रा को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जब बच्चों ने शिक्षिका की शिकायत की तो दो महिला अभिभावक स्कूल पहुंची थीं। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिका ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें छड़ी से पीटा। जांच में यह भी पता चला कि 16 जुलाई को शिक्षिका ने जिला समन्वयक हेमेंद्र मिश्रा द्वारा शिक्षिका के अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजिका में लिखी टिप्पणी को क्रॉस कर काट दिया था। निलंबन के बाद शिक्षिका संगीता मिश्रा को खुर्जा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में संबद्ध कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

1 of 20