Uttar Pradesh

Love Couple : परिवारवालों को मंजूर नहीं था प्यार, प्रेमी जोड़ें ने उठाया खौफनाक कदम …. लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी के लिए परिवार के विरोध करने पर एक युवा जोड़े ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेधा की मौके पर ही मौत

पुलिस के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते यह कदम उठाया। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दोपहर करीब 3:34 बजे सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव के एक खेत में दो लोगों ने जहर खा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आटा मांडा गांव की मेधा (19) और मकरंदपुर निवासी रिंकू (20) बेहोश पड़े थे। मेधा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

रिंकू की इलाज के दौरान मौत

उन्होंने बताया कि रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किया गया, लेकिन शाम इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रिंकू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार ने रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और मारपीट की थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच में प्रेम संबंध का पहलू सामने आया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23