सोशल मीडिया

Live Suicide Video : मेरी पत्नी गैर मर्दों के साथ करती है अय्याशी .… युवक ने होटल में सुसाइड से पहले Facebook Live में खोला राज, सुनकर कांप उठेगी रूह

बुरहानपुर : बुरहानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शहर के व्यस्त गुजराती मार्केट स्थित होटल मिड टाउन के एक कमरे में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव वीडियो किया जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय पवन निवासी नेपानगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पवन लंबे समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने होटल मिड टाउन में एक कमरा बुक किया। होटल में ठहरने के कुछ समय बाद ही उसने फेसबुक पर लाइव आकर अपने जीवन की पीड़ा साझा की और पत्नी व ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही।

वीडियो के कुछ ही देर बाद पवन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ द्वारा सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे से युवक का मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत सामान भी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फेसबुक लाइव वीडियो को भी बतौर साक्ष्य खंगाला जा रहा है।

पवन की मौत ने एक बार फिर घरेलू कलह और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को समाज के सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

न्यू ईयर का जश्न मामत में बदला बार में हुआ भीषण विस्फोट …. कई लोगों के मारे जाने की खबर देखे पूरा वीडियो

स्विट्जरलैंड : स्विट्जरलैंड में नये साल का जश्न मातम में तब्दील हो गया। यहां के…

1 of 14