Korba

Korba Crime : घर में घुसकर युवक की हत्या से हड़कंप, घर के आंगन में मिली लहूलुहान लाश, पुलिस डाॅग “बाघा” पहुंचा हत्यारे के घर तक

कोरबा : कोरबा के वनांचल ग्राम करतला क्षेत्र में हत्या की वारदात के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। आज सुबह मृतक की लहूलुहान लाश घर के आंगन में मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए डाॅग स्कवाड और फारेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जहां पुलिस डाॅग “बाघा” ने एक बार फिर हत्यारे को पकड़ने में अहम रोल अदा किया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात करतला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम गनियारी में नंदकुमार पटेल की लहूलुहान लाश आज सुबह घर के आंगन में देखी गयी। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद करतला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्राथमिक जांच में मृतक की हत्या धारदार हथियार से मारकर किये जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक कुल्हाड़ी भी जब्त की है।

घटना की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम ने डाॅग स्कवाड और फारेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जहां जांच के दौरान पुलिस डाॅग बाघा ने एक बार फिर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाते हुए सीधे हत्यारे के घर तक पहुंच गया। पुलिस की टीम ने डाॅग स्कवाड की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया है। आरोपी ने हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया ? इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। उम्मींद है जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

CG : कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, दो दिन पहले ही छोटे भाई की शादी से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश…

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी …

1 of 22