Raipur

CG Crime : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, देखे वीडियो वायरल

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पार्वती नगर इलाके में बच्चा चोरी के शक के कारण लोगों ने एक महिला पर जमकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रही थी, जिसके चलते कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और महिला के साथ मारपीट शुरू हो गई।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना को लेकर लोगों से चेतावनी दी है कि बिना पुष्ट जानकारी किसी पर शक कर हमला करना खतरनाक और गैरकानूनी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 100