Korba

Korba Breaking : जांजगीर पुलिस ने किया था गिरफ्तार जिसके बाद कलेक्टर ने लिया एक्शन पटवारी को किया सस्पेंड

कोरबा : कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने तहसील कार्यालय पसान में पदस्थ पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर पुलिस ने एक कमरें में छापामार कार्रवाई कर 5 पटवारियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इनमें पटवारी गोविंदराम कंवर भी शामिल था। पुलिस में आपराधिक प्रकरण होने की जानकारी मिलने के बाद कोरबा कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए तत्काल पटवारी को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पसान तहसील कार्यालय में गोविंदराम कंवर पटवारी के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है पिछले माह 26 अक्टूबर 2025 को पटवारी गोविंदराम कंवर जांजगीर जिला गया हुआ था। यहां दीपावली के वक्त गोविंदराम कंवर अन्य पटवारियों के साथ एक कमरें में जुआ खेल रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद जांजगीर कोतवाली पुलिट की टीम ने छामापार कार्रवाई की।

मौके से पुलिस ने 5 पटवारियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें गोविंदराम कंवर भी शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी पटवारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था। पटवारी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी को मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा में अटैच किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : सतरेंगा में पिकनिक बना मातम नदी में डूबने से 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने…

Korba : छुरी में राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार चोरी की बाइक और कट्टे से रची थी साजिश

कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

Korba : बर्थडे पार्टी बनी मातम रिसॉर्ट में विवाद के बाद युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित…

1 of 26