रायपुर : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, वेदांता एल्युमीनियम ने ‘बेमिसाल भारत- इन द मेकिंग’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान देश की विकास यात्रा में एल्युमीनियम की महत्वपूर्ण भूमिका को नए नजरिए से सामने लाता है।
“इंडिया इन द मेकिंग और संभावनाओं को हकीकत में बदलना” की सोच पर आधारित यह अभियान एल्युमीना के एल्युमीनियम में बदलने और लगातार आगे बढ़ते, विकसित होते और खुद को नए रूप में ढालते भारत के बीच एक मजबूत समानता दर्शाता है। यह अभियान एल्युमीनियम को सिर्फ एक औद्योगिक उत्पाद के रूप में देखने से आगे बढ़कर इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और समुदायों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इसकी भूमिका को उजागर करता है।
इस अभियान में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत तकनीक और मानव क्षमता, खासकर महिलाओं की भूमिका को भारत की आगे की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण आधार के रूप में दिखाया गया है। यह अभियान विकसित भारत के विजन से भी जुड़ता है और बताता है कि एल्युमीनियम परिवहन, बिजली, निर्माण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किस तरह योगदान देता है।
“भविष्य बनाकर जीवन को बेहतर बनाना”, “कौशल को रोजगार और सीखने को अवसर में बदलना” और “ऐसी प्रगति जो हल्की, स्मार्ट और जिम्मेदार हो” जैसे प्रभावी संदेशों के जरिए बेमिसाल भारत अभियान वेदांता एल्युमीनियम को नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और राष्ट्र निर्माण के संगम पर रखता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया यह अभियान संभावनाओं और लोगों की ताकत के जरिए भारत के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।











































