Korba

CG: पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष: पति से विवाद के बाद पत्नी ने पैर में मारा चाकू, पति की मौत

कोरबा :- एसईसीएल सुभाष ब्लाक कालोनी में अंकित सोनवानी 29 वर्ष की मौत के मामले में पुलिस जांच में चाकू लगने की बात सामने आई है। घटना वाले दिन अंकित शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पत्नी प्रिया सोनवानी से विवाद हुआ।

विवाद के बीच पत्नी ने उसके पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल ले जाते समय अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना कुछ दिन पहले की है। अंकित घर के कमरे में खून से लथपथ मिला था। स्वजन ने उसे एसईसीएल के विभागीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। स्वजन उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मानिकपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकित शराब पीकर घर आया था। इसके बाद पत्नी से उसका विवाद हुआ । पुलिस के अनुसार अंकित नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद और मारपीट करता था। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने उसके पैर में चाकू मार दिया। चाकू लगने से पैर से काफी खून बहने लगा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर अंकित का छोटा भाई आशीष और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। अंकित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण उसके शरीर में खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। पैर में चाकू लगने के बाद इसी वजह से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उसका रक्तचाप काफी नीचे चला गया और उसकी मौत हो गई।

अंकित एसईसीएल कुसमुंडा में कार्यरत कर्मचारी हीरा लाल सोनवानी और एसईसीएल के चिकित्सा विभाग में कार्यरत कुमुदनी सोनवानी का बड़ा बेटा था। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना के समय उसके माता-पिता ड्यूटी पर थे। पुलिस के अनुसार घटना के समय अंकित और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में थे। बाद में कमरे से आवाज नहीं आने पर अंकित की मां और भाभी ने जाकर देखा, तब घटना की जानकारी हुई।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

Korba : चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई मौके पर ही मौत खाट पर चादर ओढ़ाकर हुआ फरार

कोरबा : वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति…

1 of 28