कोरबा : बुधवार सुबह शहर में उस वक्त सनसनी निकल गई जब विद्युत संयंत्र की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सुबह-सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, जिसमें सफलता मिली। मृतक की पहचान पानी टंकी, कोरबा निवासी अजय निषाद (पिता – सुखराम निषाद) के रूप में की गई। परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि अजय निषाद पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
बताया जा रहा है कि उसने पहले भी इस तरह का कदम उठाने की कोशिश की थी, हालांकि उस समय उसे बचा लिया गया था।घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा है या आत्महत्या। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और परिवार वालो का रो – रो कर बुरा हाल हुआ है





















