Raipur

CG Crime : सालियों की हरकतों से परेशान था ​जीजा दोहरे हत्याकांड में सामने आया कातिल का कबूलनामा, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है, एक युवक ने अपनी ही दो सालियों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा ने दो सालियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद खुद किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोवा इलाके के पंडरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी जीजा ने वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात ये है कि वारदात को अजांम ने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। ऐसी जानकारी है कि दोनों साली आसपास के दुकानों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की दोनों साली घर पर मौजूद ​थी, इसी दौरान आरोपी जीजा दोनों पर गोली चलाई, जिससे मौके पर एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी की आज अस्पताल में मौत हुई है।

हादसे के बाद मृतिका की मां ने घर से बाहर निकली और शोर गुल मचाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना के बाद इसकी ​जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों युवतियों को निकाला गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं आनन फानन में दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी जीजा ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। ​जिसके बाद पुलिस पूरी रात आरोपी से पूछताछ की है।

आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले गोलियां खरीदी थी और पूरी प्लालिंग के तहत उन्होंनें ये वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि ‘हां मैंने अपने दोनों सालियों को गोली मारी है, मैं परेशान हो चुका था मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती थी। मेरे ससुराल के पास मेरा घर है। बार बार मेरी पत्नी अपने मायके चली जाती थी। वो मुझसे मेरे बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी। जब मैं ससुराल जाता था तो मेरा वीडियो बनाकर मुझे बार बार पुलिस की धमकी देती ​थी। मैं उनकी इन हरकतों से तंगा गया था।

मैं ठान लिया था कि अब मैं इसे नहीं छोडूंगा। जिसके बाद मैंने गोलियां खरीदी और पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया। जब मैं वहां पहुंचा तो ससुराल वालों से कहा कि मुझे मेरी पत्नी और बच्चों से मिलना है। इस दौरान मेरी सालियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि मैंने जो भी किया बहुत गुस्से में किया।’ फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 155