Raipur

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने संगठनात्मक तैयारियां तेज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ नेताओं को AICC सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को असम का सीनियर ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब पार्टी पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी हुई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सीनियर ऑब्ज़र्वर के तौर पर भूपेश बघेल असम में संगठनात्मक समन्वय, चुनावी तैयारियों की निगरानी और स्थानीय नेतृत्व के साथ रणनीतिक तालमेल की जिम्मेदारी संभालेंगे। छत्तीसगढ़ में संगठन और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव रखने वाले भूपेश बघेल को इस कारण यह अहम दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस के इस फैसले को असम में पार्टी को नई मजबूती देने और चुनावी मोड में लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 63