Balrampur

CG Viral Video : स्कूल में ‘लुलिया’ डांस, वीडियो वायरल

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सरकारी स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वाड्रफनगर के बसंतपुर हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान 11वीं के छात्रों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला 9 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने स्कूल की टेलीकॉम लैब में लाइट बंद की, टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी गाना ‘लुलिया मांगेले’ चलाया और जमकर हुड़दंग मचाया।

इसी दौरान वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर और कक्षा कक्ष साफ नजर आ रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल के अंदर छात्रों के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे और उस वक्त शिक्षकों की निगरानी कहां थी।

अनुशासन पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां शैक्षणिक माहौल और बच्चों के नैतिक विकास पर बुरा असर डालती हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जांच शुरू, कार्रवाई संभव

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे सभी छात्र 11वीं कक्षा के हैं और अलग-अलग विषयों के विद्यार्थी हैं। छात्रों की पहचान कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल फोन स्कूल परिसर में कैसे लाया गया और घटना के समय कौन-कौन शिक्षक मौजूद थे।

प्राचार्य का बयान

स्कूल के प्राचार्य संजय यादव ने कहा कि बच्चों और प्रभारी शिक्षक से पूछताछ के बाद ही यह साफ होगा कि वीडियो कब का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे छात्र टेलीकॉम लैब से जुड़े हैं और इस लैब के प्रभारी सौरभ पटेल हैं। प्राचार्य के मुताबिक, अगर वीडियो पुराना है तो अब वायरल कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के 7 आरोपी गिरफ्तार, गौवंश की जान लेकर करते थे ऐसा काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कथित गौ हत्या के मामले में पुलिस ने…

1 of 9