मुंबई : इजराइल-ईरान युद्ध के चलते भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोलियम उत्पादों का संकट मंडराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में तेजी से इजाफ हो रहा है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थ से बनने वाले उत्पादों के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है। लेकिन इस बीच देश की नामी कंपनी जियो ने अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसे सुनकर जियो यूजर्स खुशी से झूमने लगेंगे।
2027 तक नहीं कराना होगा रिचार्ज
दरअसल जियो यूजर्स को अब साल मई 2027 तक रिचार्ज करना नहीं पड़ेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 84 दिन, 72 दिन, 98 दिन, 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन का खास प्लान पेश किया है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और बार-बार रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको जियो का एक सस्ता एनुअल प्लान बताने जा रहे हैं।
फ्री कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड डेटा
जियो यूजर्स अगर आज ही 3599 रुपए वाला एक साल वाला रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 24 मई 2027 तक रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्लान के साथ यूजर्स को एक साल की वैलिडिटी के साथ-साथ सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। फ्री कॉलिंग के साथ ही आपको इस प्लान में फ्री चैटिंग के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
दिन करीब 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा
वहीं, अगर आप अधिक ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है कि जियो इस प्लान में ढेर सारा डेटा ऑफर कर रहा है। आपको 365 दिनों के लिए कुल 912GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन करीब 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा के अलावा जियो प्लान में कुछ दूसरे एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। इसमें आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है।











































