Raipur

CG Crime : MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग सहदेव मालिक को रायपुर लेकर पुलिस टीम पहुंच गई है, उड़ीसा के पूरी स्थित अस्तरंग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है, खम्हारडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी ने संबलपुर के जंगल में फंसे होने का नाटक करके डीजल और गाड़ी की समस्या के नाम पर ₹10,000 ठगे थे। आरोपी ने सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर बड़े नेताओं की तस्वीरें लगा रखी थीं। उसने विधायक से उड़िया भाषा में बात करके उनका भरोसा जीता। ठगी का अहसास होते ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई। साइबर सेल और रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आरोपी को तुरंत दबोच लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 172