ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया झारखंड गोलीकांड का शूटर, नेता सहित चार लोगों को दिन दहाड़े मारी थी गोली, कार से हुए थे फरार

सरगुजा : अंबिकापुर की मणिपुर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम जमशेदपुर गोलीकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद चारों आरोपी आर्टिगा कार से फरार हुए थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम उन्हें लेने अंबिकापुर पहुंच गई है।

मेडिकल चेकअप के बाद चारों आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, 26 सितंबर को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास स्थित बिंदल मॉल के नजदीक एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। आरोपियों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान झारखंड पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान चारों संदिग्धों को अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ NGO घोटाला CBI ने तेज की जांच, पूर्व मंत्री और 7 IAS अधिकारी जांच के दायरे में

रायपुर : छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा NGO घोटाला अब गंभीर रूप ले चुका…

1 of 27