ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़कियों समेत पांच महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल लोग ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से आकर्षित करते थे। ग्राहकों को नेरुल, वाशी और तुर्भे जैसे इलाकों में लॉज बुक करने के लिए कहा जाता था और आरोपी महिलाओं और लड़कियों को वहां भेजते थे।

ऐसे हुआ खुलासा

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी लोगों से प्रति घंटे 4,000 रुपये वसूलते थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तुर्भे के एक होटल में आठ जुलाई को एक फर्जी ग्राहक भेजा। विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने एक महिला को होटल भेजा जिसके बाद नवी मुंबई की मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने उस जगह पर छापा मारा और महिला को मुक्त कराया।

तीन लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगे की जांच के परिणामस्वरूप नेरुल इलाके के एक फ्लैट से चार और महिलाओं और लड़कियों को मुक्त कराया गया तथा रैकेट के सरगना, एक बिचौलिए और एक ऑटोरिक्शा चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वर्तमान में तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों को 14 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

भारत में एक बार कोरोना की एंट्री, इस राज्य में दो लोगों की मौत से हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

भुवनेश्वर : आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी…

IAS Transfer : एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जगहों के कमिश्नर और कलेक्टर, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

CG Breaking : नए साल से बदल जाएगा ट्रेनों का समय सारिणी, 1 जनवरी से लागू होगी नया नियम देखे पूरी लिस्ट

रायपुर : 1 जनवरी से ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने हर साल की…

1 of 24