नई दिल्ली

दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट, बार, क्लब में भी नहीं बिकेगी मदिरा, अचानक आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है, साथ ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने कई इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों पड़ने वाले हैं। जिसके बाद अगले महीने नवंबर में दिवाली का त्योहार आएगा। लेकिन इसी बीच शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आप भी शराब खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।

जानें कब-कब रहेगा ड्राई डे

दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर 2026 में दो दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। राजधानी में 8 नवंबर को दीपावली और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी। दिल्ली आबकारी विभाग के आयुक्त सनी के सिंह द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के तहत ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी।

शराब की दुकानें, बार और क्लब रहेंगे बंद

आबकारी विभाग के आदेश में होलसेल, रिटेल, होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब और अन्य कई लाइसेंस श्रेणियों (L-1, L-2, L-3, L-4, L-5, L-6 आदि) के धारकों को ड्राई डे (Diwali Dry Day Delhi) का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, होटलों में रहने वाले मेहमानों को L-15 और L-15F लाइसेंस के तहत शराब की सेवा का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34