ब्रेकिंग न्यूज़

Raja Raghuvanshi Murdar Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

शिलांग : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी विवाद का विषय बन गई है। मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मेघालय हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सोनम को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

सरकार का दावा- गंभीर अपराध को नजरअंदाज किया गया

मेघालय सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि ईस्ट खासी हिल्स सत्र अदालत द्वारा दी गई जमानत अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखे बिना दी गई है। सरकार का तर्क है कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में कुछ तकनीकी खामियों के आधार पर जमानत देना उचित नहीं है। मामले में सख्त न्यायिक जांच की जरूरत है।

तकनीकी खामियों के आधार पर मिली थी जमानत

27 अप्रैल को शिलांग के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (न्यायिक) ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में तकनीकी खामियां पाते हुए सोनम को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने पाया था कि गिरफ्तारी दस्तावेजों में जरूरी चेकबॉक्स भरे नहीं गए थे और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं का उल्लेख सही तरीके से नहीं किया गया था। साथ ही आरोपी को यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसे BNS की धारा 103(1) जैसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया जा रहा है।

परिवार में आक्रोश, गवाहों पर दबाव का डर

सोनम को जमानत मिलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गुस्सा है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने इसे न्याय के साथ खिलवाड़ बताया है। परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी के बाहर आने से गवाहों पर दबाव बढ़ सकता है और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या

याद रहे कि राजा रघुवंशी की हत्या पिछले साल मई में मेघालय के सोहरा में हनीमून के दौरान हुई थी। पुलिस ने सोनम पर आरोप लगाया था कि उसने राज कुशवाहा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में सोनम समेत पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

कोलंबो : भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा…

1 of 22