Uttar Pradesh

Susaid News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र : जिले के करमा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बिसहर गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रीति राजभर ने अपने 6 माह के बेटे आयांश और 4 वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर के अंदर फांसी लगा ली। जब परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के घर में अक्सर घरेलू विवाद होता था, जिसे इस घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 21