अपराध

पति की शर्मनाक करतूत, बना लिया अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया पर भी किया वायरल

कोच्चि : पेरुम्बवूर में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी अलग रह रही पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कलामस्सेरी निवासी शारूक ए. बी. के रूप में हुई है और वैवाहिक जीवन में खटास आने के कारण वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।महिला को उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए जाने का पता लगा और इसके बाद उसकी शिकायत के आधार पर इसी वर्ष फरवरी में मामला दर्ज किया गया था।

घटना के समय महिला पेरुम्बवूर में किराए के एक कमरे में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार शारूक को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया और इसके बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Rape Case : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामले का खुलासा होते ही रफूचक्कर हुआ आरोपी

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी…

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14