अपराध

19 साल की बेटी का खौफनाक कांड: मां का सिर काट डाला, फिर कटी गर्दन के साथ पूरी रात कर रही थी ये काम

असम:- पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 साल की युवती ने अपनी ही मां की गला काटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद आरोपी युवती पूरी रात मां के कटे हुए सिर के साथ छिपी रही। घटना जिले के डेरामुख लालुंग गांव की है। इस नृशंस वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पिता और बहन पर भी किया हमला

आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पूजा मलंग के रूप में हुई है। बुधवार रात करीब 10 बजे पूजा ने अपने घर के अंदर ही अपनी 42 वर्षीय मां अनुमाई मलंग का सिर काट डाला। इस दौरान उसने अपने पिता प्रेमेंद्र मलंग और अपनी बहन पर भी हमला किया। उन दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

कटे सिर के साथ बिताई पूरी रात

पुलिस जांच में हुए खुलासे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। पुलिस ने बताया कि जब पूजा के पिता और बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूजा अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर निकल गई और गुरुवार सुबह तक पुलिस की पकड़ से दूर रही। उसने कथित तौर पर पूरी रात अपनी मां के कटे हुए सिर के साथ छिपकर बिताई।

अंधविश्वास, जादू-टोना या कुछ और

तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाला सिंदूर, तेल और मिट्टी का घड़ा बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन प्राथमिक जांच में इस हत्याकांड के तार अंधविश्वास और जादू-टोने से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

1 of 11