कर्नाटक

ICU में चींटियों के काटने से नवजात की मौत! मां की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

कर्नाटक:- शहर के एक अस्पताल में एक समय पूर्व जन्मे (प्रीमेच्योर) नवजात शिशु की मौत हो गई. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यह घटना चींटियों के काटने के कारण हुई है. दूसरी ओर, अस्पताल प्रमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है. उनका कहा है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा.कुवेम्पु नगर की निवासी नीला ने 15 अप्रैल को समय पूर्व एक बालक को जन्म दिया. बच्चे का वजन केवल 1 किलो था. उसका गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा था. गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे की मां ने अपना दुख और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “जन्म के बाद बच्चा ठीक था, लेकिन वजन कम होने की बात कहकर उसे ICU में रख दिया. मैं उसे रोज देखने जाती थी. चार दिन पहले, बच्चे की आंखों और नाक पर चींटियां रेंग रही थीं. जब मैंने इस बारे में पूछा, तो उन्होंने (अस्पताल कर्मी) लापरवाही से जवाब दिया कि यहां सिर्फ यही एक बच्चा नहीं है, उन्हें और भी बच्चों को देखना पड़ता है. जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मुझे वहां से भगा दिया.

लीला ने आगे आरोप लगाया, “चींटियों के काटने के बावजूद उन्होंने बच्चे की सही देखभाल नहीं की, जिससे उसकी मौत हो गयी.मृतक बच्चे के पिता सिद्धार्थ ने कहा, “बच्चे को ICU में रखा गया था. तीन-चार दिनों तक बच्चा अच्छे से था. 3 दिन बाद मेरी पत्नी ने बच्चे को देखने की इच्छा जताई. मैं उसे ले गया, और उसी दिन बच्चे की आंखों के आसपास चींटियां दौड़ रही थीं. जब मैंने तुरंत स्टाफ से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं सर, हम इसे साफ कर देंगे’ और पत्नी को बाहर भेज दिया. बाद में उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म 7 महीने में हुआ था और सफेद रक्त कोशिकाएं कम थीं, इसलिए उसकी मौत हो गई.

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया इस उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज, खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा और…

Rape Case : इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस के बाथरूम में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी ने फोन कर पूछा – गोली चाहिए क्या?

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान और शर्मसार करने वाला मामला…