अपराध

Gangrape : दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, सुनसान रास्ते में 3 दरिंदों ने किडनैप कर बनाया हवस का शिकार, फिर मोबाइल और पैसे भी लूटे

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रात में 16 वर्षीय और 17 वर्षीय किशोरियाँ अपने रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी में जा रही थीं। गिधेर गाँव के समीप सुनसान जगह पर तीन युवकों ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। किशोरियों की बाइक चला रहे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और दोनों किशोरियों को ज़बरन पकड़कर अपने साथ ले गए।

बारी-बारी से तीनों युवकों ने दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरियों के साथ मारपीट करते हुए उनके मोबाइल और रुपए भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियाँ बरगवां क्षेत्र के एक गाँव में आयोजित रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में जा रही थीं। उसी समय तीनों युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

बरगवां थाना क्षेत्र में हुई वारदात का शिकार बनी दोनों पीड़ित किशोरियाँ रात में किसी तरह बरगवां थाने पहुँचीं। बरगवां थाने में कोई महिला उप-निरीक्षक न होने के कारण पुलिस दोनों किशोरियों को वैढ़न महिला थाने लेकर गई जहाँ उनकी एफआईआर दर्ज की गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराया। आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बरगवां थाने भेजी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का गंभीर केस, 2-3 करोड़ और लग्जरी कार की थी मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी और वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के…

Oral Sex in Car : चलती कार में नंगा करके करवाया ओरल सेक्स, बनाया वीडियो, उधार लेकर फंस गए थे नाबालिग सहित दो लोग

मुंबई : केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कई तरह…

झांकी दिखाने के बहाने नाबालिग की बलि देने की कोशिश, मरा हुआ समझकर भाग निकला आरोपी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला…

1 of 16