Uttar Pradesh

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत अब बिजली बिल में मिलेगी …. 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक बड़ी राहत योजना लेकर आ रही है। 1 दिसंबर 2025 से लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को पहली बार मूलधन में भारी छूट के साथ 100 प्रतिशत ब्याज माफी भी मिलेगी। यह योजना घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगी और 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

योजना के अनुसार दो किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता और एक किलोवॉट तक के दुकानदार उपभोक्ताओं को मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, सरचार्ज या ब्याज पर 100 प्रतिशत माफी दी जाएगी। बकाया बिलों को छोटे-छोटे आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही, बढ़े हुए बिलों को सिस्टम द्वारा औसत खपत के अनुसार कम करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

योगी सरकार ने बिजली चोरी के मामलों में भी उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की है। योजना के तहत चोरी के मामलों में फंसे उपभोक्ता मुकदमे से भी मुक्त होंगे। योजना “जल्दी आएं, ज्यादा छूट पाएं” के ऑफर के साथ लागू की जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 नंबर पर कॉल कर योजना की विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उपभोक्ता www.uppcl.org, UPPCL Consumer APP, बिजली निगम कार्यालय, फिनटेक एजेंट, मीटर रीडर या जनसेवा केंद्र का उपयोग कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये निर्धारित की गई है, जो बिजली बिल में समायोजित कर दी जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मंत्री के बेटे भाजपा नेता ‘चिराग’ की तय हो गई शादी, मशहूर कथावाचक बन रहीं दुल्हन, पढ़े पूरी डिटेल

हाथरस : भारत में इन दिनों कथावाचकों की शादी को लेकर धूम मची हुई है। हाल ही में…

बेटियों की पढ़ाई के पैसों की नो टेंशन! सरकार देगी 25 हजार रुपए, जाने कैसे करना होगा आवेदन देखे पूरा डिटेल

लखनऊ : बेटियों के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए सरकारी तौर पर कई योजनाएं…

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त युवती ने दी जान, प्रेमी ने मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,…

1 of 10