Uttar Pradesh

Crime News : साली की हत्या के बाद जीजा ने खुद को मारी गोली, रिश्तों के पीछे छिपे राज की जांच शुरू

कुशीनगर : जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में एक युवक ने अपनी साली को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। वारदात के बाद गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज निवासी जितेंद्र प्रजापति की शादी करीब एक वर्ष पहले बेबी प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद उसका ससुराल आना-जाना लगातार बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह फिर अपने ससुराल पहुंचा था और रात में भोजन करने के बाद घर की छत पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसकी साली नैना प्रजापति खाना देने कमरे में पहुंची। इसी दौरान अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र ने पहले नैना के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस इस दोहरे मौत कांड के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक तनाव समेत कई एंगल पर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत अब बिजली बिल में मिलेगी …. 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक बड़ी राहत…

1 of 29