झारखण्ड

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल थे भर्ती, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर

रांची : झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधान को यकृत संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पर्यटन मंत्री भी रही थीं

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधान को बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।’ प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पर्यटन मंत्री भी रही थीं।

लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधान का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की। मरांडी ने कहा, ‘उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के साथ-साथ लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…

Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई…