झारखण्ड

Crime News : मां बनी कातिल : प्रेमी के साथ मिलकर 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या

बरहरवा : झारखंड के बरहरवा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंध उजागर होने के डर से एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 वर्षीय बेटे आयुष कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के पोखर किनारे फेंक दिया। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 फरवरी 2026 को ग्राम रतनपुर निवासी आयुष कुमार की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पिता हेमंत कुमार साह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर मृतक की मां मीनू देवी (33) और उसका प्रेमी रोहित साहा (30), जो रिश्ते में महिला का भांजा लगता है, को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे और 7 फरवरी की रात करीब 9 बजे, जब आयुष के पिता घर पर नहीं थे, मीनू देवी ने रोहित साहा को घर के पीछे बुलाया था। इसी दौरान आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और इसका विरोध किया, जिसके बाद संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव पोखर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, पढ़ाई का दिया था झांसा

रांची : झारखंड में कांग्रेस विधायक भुषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज…

कितने दिन सस्पेंड रह सकता है सरकारी कर्मचारी? निलंबन अवधि को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बताई ये वजह

रांचीः सरकारी कर्मचारियों के निलंबन अवधि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला…

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…

Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई…

1 of 2