झारखण्ड

आदिवासी युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग समेत इतने लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

रांची : झारखंड के रांची जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर रात मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती को जबरन गांव से सटे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद रांची के एक सरकारी अस्पताल में युवती की चिकित्सीय जांच कराई गई।

पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया कि, “हमने इस सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों को बुरमू और चान्हो थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर छापेमारी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है, जबकि हिरासत में लिए गए किशोर की उम्र 15 वर्ष है।” पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

कितने दिन सस्पेंड रह सकता है सरकारी कर्मचारी? निलंबन अवधि को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बताई ये वजह

रांचीः सरकारी कर्मचारियों के निलंबन अवधि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला…

Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई…

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…

1 of 2