झारखण्ड

अब नहीं मिलेगा तंबाकू – गुटखा और पान मसाला स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

नई दिल्ली : अगर आप भी पान मसाला खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, झारखंड सरकार में जन-स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रतिबंध उन सभी उत्पादों पर लागू होगा, जो किसी भी नाम से बाजार में बेचे जा रहे हों। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने यह फैसला खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 की धारा 30(2)(ए) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियमन 2011 के नियम के तहत लिया है।

इसके अलावा ये भी कहा ​गया है कि प्रतिबंध का यह आदेश जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला पकड़ा जाता है, तो कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, पढ़ाई का दिया था झांसा

रांची : झारखंड में कांग्रेस विधायक भुषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज…

कितने दिन सस्पेंड रह सकता है सरकारी कर्मचारी? निलंबन अवधि को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बताई ये वजह

रांचीः सरकारी कर्मचारियों के निलंबन अवधि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला…

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…

Viral Video : प्रेमिका से मिलने गए युवक का किया ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान देखे पूरा वीडियो

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई…

1 of 2