बिहार

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी अनोखी और सरल शिक्षण शैली के दम पर उन्होंने देशभर में लाखों छात्रों के बीच खास पहचान बनाई है, लेकिन इन दिनों उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मंगलवार रात का है। मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और हंगामा करने की खबर सामने आई थी। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई। घटना में कोचिंग संस्थान के एक स्टाफ और गार्ड चुनचुन कुमार घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट लगने की भी सूचना मिली थी। घटना के बाद कदमकुआं थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दो गार्ड्स अरेस्ट

अब पुलिस ने इस मामले में खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को उठा कर ले गई। बताया जा रहा है कि रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी। इस दौरान घटना का वीडियो एक शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया था। जिसके बाद उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट भी करवाया, लेकिन यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

तीन बच्चों की मां ने भाई से रचाई शादी, सालों से था दोनों के बीच अफेयर, अब साथ जीने मरने की खाई कसमें

वैशाली : कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो रिश्ते देखे जाते हैं और न…

Political News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगबबूला 7 दिग्गज नेताओं को किया पार्टी से बाहर, जारी किया निष्कासन का आदेश

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के…

1 of 8