Durg

CG Breaking News : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA केके चंद्राकर के घर ED की दबिश, चल रही है जांच

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्राकर के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह दबिश दी। जानकारी के मुताबिक ED की टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों और सुरक्षा बल के साथ उनके आवास पहुंची। अधिकारियों ने घर पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, ED की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर फिलहाल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने की खबर से इलाके में हलचल मच गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर को अपने घेरे में रखा। रेड से जुड़ी विस्तृत जानकारी और जांच में क्या-क्या मिला है, इसका फिलहाल इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

1 of 24