Durg

CG : तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति – पत्नी की मौत

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा अमलेश्वर रोड पर हुआ, जहां स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान द्रोणाचार्य साहू और उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी साहू के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अमलेश्वर रोड पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था इलाज

दुर्घटना के बाद घायल द्रोणाचार्य साहू को पाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू को बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद पति की पाटन अस्पताल में और पत्नी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

1 of 25