Durg

CG News : शहर की इस कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का गोरख धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप, आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से देह व्यापार के गोरख धंधे से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने छापाराम कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का गोरख धंधा चलाने वाले महिला और कुछ ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

IUCAW और स्मृतिनगर पुलिस चौकी ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, IUCAW और स्मृतिनगर पुलिस चौकी के स्टाफ को पॉश कॉलोनी के एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। आज दोनों ही चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पॉश कॉलोनी में स्थित घर में छापा मारा। पुलिस की टीम ने जब छापा मारा तो घर के अंदर हड़कंप मच गया।

8 युवतियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस की टीम ने घर के अंदर से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला समेत कुछ ग्राहक और 8 तयवतियों को हिरासत में लिया था। पुलिस की टीम ने पूछ्ताछ के बाद 8 युवतियों को रिहा कर दिया। वहीं पुलिस की टीम ने महिला और ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम को घर के अंदर से मोबाइल, कैश सहित आपत्तिजनक चीजें जब्त की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22