Durg

CG News : एक ही घर से उठीं 4 अर्थियां! बंद कमरे के अंदर का खौफनाक मंजर देख कांप उठी पुलिस, आखिर क्यों परिवार ने उठाया ऐसा कदम ?

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आर्य नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस सामूहिक मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, घर के अंदर पति और पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है, जबकि उनके दो मासूम बच्चों के शव बेड पर पड़े हुए पाए गए। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने खुदकुशी की होगी, हालांकि मौत की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जाँच में जुटी पुलिस

मोहन नगर थाना पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि आखिर इस खौफनाक कदम के पीछे क्या वजह थी। यह हत्या का मामला है या फिर पूरे परिवार ने किसी दबाव में आकर सामूहिक सुसाइड किया है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23