Raipur

CG News : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित

रायपुर : रायपुर पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर की सूचना डायल-112 को मिली थी।

आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटना स्थल पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचने के बाद उनके व्यवहार को भी अमर्यादित और अनुचित पाया गया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन आदेश के तहत आरक्षक संदीप शर्मा को रक्षित केंद्र, रायपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 145