मध्य प्रदेश

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव का हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले कह चुके हैं कि उनका अपने भाई से कोई संबंध नहीं है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कौड़ा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि, फायरिंग की गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों के शरीर पर मारपीट के निशान हैं और उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। वहीं घायल ने आरोप लगाया कि बागेश्वर महाराज के छोटे भाई गरीबों की जमीने छीन रहें है जिसको लेकर मारपीट और गोली मारी गई है।

घायल व्यक्ति ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल मोतीलाल कुशवाहा नाम व्यक्ति ने बताया कि, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों पुलिस मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान और एफआईआर की जानकारी की प्रतीक्षा है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Luteri Dulhan : शादी के 3 दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हे समेत परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी तहसील अंतर्गत भेरूंदा क्षेत्र से कथित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

IPL के स्टार खिलाड़ी और उनके पिता पर FIR दर्ज, खाना बनाने वाले शख्स ने ही लिखवाई रिपोर्ट, लगाए कई गंभीर आरोप

भोपाल : राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह,…

Breaking : जहां 10 लाख बच्चे कुपोषित.. वहां नदी बहाए गए 11 हजार लीटर दूध! आस्था और सरोकार के बीच छिड़ी नई बहस

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा नदी में दूध बहाने की खबर ने आज पूरे देश…

1 of 36