अपराध

Crime News : चॉकलेट के लिए पैसे मांगना 4 साल की बेटी को पड़ा भारी, पिता ने गला घोंटकर कर दी हत्या

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक शराबी पिता ने अपनी मासूम बेटी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। पुलिस ने बताया कि यह दिल दहलाने वाली घटना उदगीर तालुका के भीमा टांडा में हुई।

आरोपी, बालाजी राठौड़, को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बालाजी शराब का लती है, जिसके चलते उसके घर में अक्सर झगड़े होते थे। उसकी पत्नी वर्षा उसे छोड़कर अपने पिता के घर रहने चली गई थी। घटना के दिन दोपहर में बालाजी की चार साल की बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट के लिए पैसे मांगे।

इस बात पर गुस्से में आकर बालाजी ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वर्षा ने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उसे मृत्युदंड देने की गुहार लगाई है। पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangraped : बुआ ने कराया अपनी नाबालिग भतीजी का रेप! प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15