Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG : क्या है केक विवाद जिसकी वजह से चली गयी एसपी की कुर्सी, IPS की ट्रांसफर लिस्ट को लेकर चर्चा हुई तेज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को जारी व्यापक पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची में कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। इनमें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह को हटाया जाना सबसे चर्चित फैसला माना जा रहा है। ब्यूरोक्रेसी में ये चर्चा यह कदम स्वास्थ्य मंत्री के करीबी पीए के ‘केक विवाद’ से जुड़े प्रकरण में FIR दर्ज करने में बरती गई लापरवाही के चलते उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री के पीए की पत्नी का जन्मदिन सड़क पर सेलिब्रेट और केक काटने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इस मामले में स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोप है कि एमसीबी पुलिस ने इस शिकायत पर तत्परता नहीं दिखाई। न केवल एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई, बल्कि शिकायत में राजेंद्र दास का नाम जानबूझकर शामिल नहीं किया गया। मामला बढ़ने पर हाई कोर्ट ने इस लापरवाही पर स्वतः संज्ञान लिया और मुख्य सचिव से इस पूरे प्रकरण पर शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

चर्चा है कि इसके बाद सरकार ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए सख्त रुख अपनाया और गृह विभाग ने एसपी चंद्रमोहन सिंह को उनके पद से हटाने का आदेश जारी किया। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान यह पाया गया कि एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को बचाने का प्रयास किया था और पूरे मामले में प्रभाव डालने की कोशिश की थी। प्रशासनिक स्तर पर इसे अनुशासनहीनता और सरकारी कर्तव्यों में लापरवाही के रूप में देखा गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो दिन पहले ट्यूशन पढ़ने निकला था

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले के जनकपुर में एक 11 वर्षीय छात्र का शव मिलने से…

CG Crime : महिला की नग्न हालत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली…

1 of 4