Raigarh

CG Crime : दो दिन पहले से लापता महिला की जंगल में मिली सड़ी – गली लाश, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी का माहौल

रायगढ़ : पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जिवरी गांव के पास जंगल में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान घासनिन मांझी (उम्र 41 वर्ष), पति सुनऊ राम, निवासी जिवरी के रूप में हुई है।

शिकार के लिए बिछाए करंट से मौत की आशंका

मृतका दो दिन पहले से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार को जंगल में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि जंगल में कुछ अज्ञात शिकारियों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए तार के माध्यम से अवैध रूप से बिजली का करेंट बिछाया था। महिला उसी करेंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शिकार सामग्री जब्त की, आक्रोश का माहौल

पुलिस ने घटनास्थल से बिजली का तार और अन्य शिकार सामग्री जब्त कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की विस्तृत विवेचना की जा रही है। इस असामयिक मौत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11