Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG – क्रिकेट स्टेडियम बना जंग का मैदान : स्टम्प से हमला, किसी का सिर फूटा तो किसी का दांत टूटा, दर्जनों घायल जाने क्या है पूरा मामला ….

चिरमिरी : क्रिकेट का जुनून कल रात चिरमिरी में हिंसा में तब्दील हो गया, जब डे-नाईट टूर्नामेंट के दौरान दो टीमों के बीच जमकर मारपीट हो गई। डोमनहिल और हल्दीबाड़ी की टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मैदान पर ही खिलाड़ियों ने स्टम्प को हथियार बना लिया और एक-दूसरे पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच ग्राउंड में एक-दूसरे को स्टम्प से मारते दिखाई दिए। इस हिंसक झड़प में कई युवक घायल हो गए – किसी का सिर फूटा तो किसी के दांत टूट गए।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक महीने पुरानी रंजिश है। विकास और अनुस नाम के युवकों के बीच पुराना झगड़ा था, जो इस मैच के दौरान फिर भड़क उठा और देखते ही देखते उनके साथी भी मारपीट में शामिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG Police Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिये किसे कहां मिला प्रभार, पूरी सूची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।…

CG Breaking : चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, दर्जनों यात्रियों की बाल – बाल बची जान, ड्राइवर ने तोड़ा दम

चिरमिरी/खड़गवां : बस चलाते समय ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हादसे के वक्त…

1 of 4