Balodabajar - Bhatapara

CG Crime : मानवता हुई शर्मसार 25 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार ज़िले के अंतर्गत आने वाले ग्राम चारोटी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज़ घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां 25 वर्षीय युवती को खेत के खलिहान में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस वीभत्स कृत्य से न केवल ग्रामीण दहशत में हैं बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। आरोपी ने युवती को खेत में बने खलिहान में ले जाकर वहां रखे पैरा (भूसे) में आग लगा दी, जिससे युवती जिंदा जल गई। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा तो तत्काल घटना स्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है,

हालांकि घटना के पीछे का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि युवती इलाके की ही रहने वाली थी और कुछ समय से वह गांव में अकेली रहती थी। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में भय का माहौल है, वहीं लोगों में गुस्सा भी है कि इस तरह की घटना उनके गांव में कैसे हो सकती है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस जघन्य वारदात ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है, और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

छग महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पूरे परिवार को जान से मारने की साजिश! पति और बेटे पर प्राण घातक हमला

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

CG Road Accident : बस हादसा रायपुर रेफर के दौरान 2 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तड़के सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

1 of 7