LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके ठंड, रायपुर से लेकर सरगुजा तक गिरेगा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद अब दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, प्रदेश के कई जिलों में रात और सुबह का मौसम ठंडा हो रहा है, हालांकि दोपहर में तापमान सामान्य रहता है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब प्रदेश में ठंड का असर तेज होगा, क्योंकि तापमान में अब और गिरावट होगी.

छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके ठंड, अगले 48 घंटों में गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में जहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट अगले 24 घंटे में देखने को मिलेगी, वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में यह कमी अगले 48 घंटों में महसूस की जाएगी.

कई जगहों पर छाई धुंध

वहीं कई जिलों में तापमान में 15 से 12 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे यहां अच्छी ठंड हो रही है. वहीं मैदानी इलाकों में अब सुबह के वक्त धुंध भी छायी रहती है, जिससे हल्की से मध्यम ठंड सुबह के वक्त भी लग रही है. रायपुर से लेकर सरगुजा तक तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी है. वहीं अब प्रदेश में बारिश का अलर्ट कही भी जारी नहीं किया गया है.

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update Today : प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, गर्म कपड़े भी नहीं आएंगे काम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में तापमान…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट अगले तीन दिनों तक बढ़ेगी ठंड

रायपुर : उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर पूरे छत्तीसगढ़ में साफ महसूस किया…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 15