Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Police Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिये किसे कहां मिला प्रभार, पूरी सूची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। एमसीबी जिले में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने गुरुवार को कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। इस फेरबदल को जिला पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसके बाद अब विभिन्न थानों में नये अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

जारी आदेश के मुताबिक मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी का स्थानांतरण खड़गवां थाने में किया गया है। सुनील तिवारी ने मनेंद्रगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख मामलों में कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके खड़गवां स्थानांतरण के बाद अब जिले में कोतवाली स्तर पर नए कार्यशैली के साथ काम होने की उम्मीद है।

उनकी जगह दीपेश सैनी को मनेंद्रगढ़ कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपेश सैनी इससे पहले भी विभिन्न थानों में कुशल कार्य के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद मनेंद्रगढ़ शहर में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर नया फोकस देखने को मिल सकता है। इसी प्रकार, निरक्षक विवेक पाटले को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है।

वर्तमान समय में साइबर अपराधों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विवेक पाटले पर साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG Crime : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बचने करता रहा ये काम, जानिए कहां का है मामला?

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी वारदात…

1 of 4