मौसम

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के …. इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी कमी, जानें आपके शहर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिलहाल शीतलहर का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

बात करें तापमान की तो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। अंबिकापुर में तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। वहीं पेंड्रा में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो रायपुर में 12 डिग्री और नवा रायपुर में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

1 of 6